फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2022: What level of questions are asked in the written examination of Home Guard recruitment-safalta

UP Home Guard Recruitment 2022: होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में किस स्तर के पूछे जाते हैं सवाल, कितने अंकों का देना होगा अभ्यर्थियों को एग्जाम

Sun, 16 Jan 2022 07:37 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 16 Jan 2022 07:37 PM IST
सार

होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। यूपीएचजी इस भर्ती के लिए इस माह में अधिसूचना जारी कर सकता है।pr

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2022: What level of questions are asked in the written examination of Home Guard recruitment-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही के 30,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती का रास्ता जल्द ही साफ हो सकता है। इन पदों पर भर्ती कराए जाने को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी होमगार्ड विभाग ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अगर विभाग को राज्य सरकार की अनुमति मिलती है तो यूपीएचजी होमगार्ड सिपाही के लगभग 30,000 पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा सकता है। हालांकि इस संबंध में विभाग या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इस भर्ती के अंतगर्त आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course  कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से बेहतर तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किस स्तर के पूछे जाते हैं परीक्षा में प्रश्न 

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा में दसवीं स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य रीजनिंग, अंक गणित के बेसिक प्रश्न जैसे शामिल हो सकते हैं। यह एग्जाम लगभग 100 अंकों का हो सकता है, जिसमें वस्तुनिष्ट प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।  
विज्ञापन

श्रेणीवार उम्मीदवारों की ऊंचाई का अनुमानित मानदंड  

 

कैटेगरी

पुरुष अभ्यर्थी का मानक (सेमी में)

महिला अभ्यर्थी का मानक (सेमी में)

सामान्य वर्ग

168 सेमी

152 सेमी

ओबीसी

168 सेमी

152 सेमी

एससी

168 सेमी

152 सेमी

एसटी

160 सेमी

147 सेमी

 
केवल पुरुषों के न्यूनतम सीने व सीने के फुलाव की माप  
 

कैटेगरी

सीना बिना फुलाए

सीने का फुलाव

सामान्य वर्ग

78.8 सेमी

83.8 सेमी

ओबीसी

78.8 सेमी

83.8 सेमी

एससी

78.8 सेमी

83.8 सेमी

एसटी

76.5 सेमी

81.5 सेमी

पर्वतीय क्षेत्र से संबधित

76.5 सेमी

81.5 सेमी


महिला अभ्यर्थियों को इस माप से बाहर रखा गया है। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलता है एक होमगार्ड सिपाही को मासिक वेतन 

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed