फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: These diseases will be investigated in the health test of UP Home Guard recruitment, know how long this recruitment is going to start.-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी होमगार्ड भर्ती के स्वास्थ्य परीक्षण में इन बीमारियों की जाएगी जांच, जानिए कब तक शुरू होने वाली है सालों से रुकी हुई ये भर्ती

Tue, 09 Nov 2021 03:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 09 Nov 2021 03:19 PM IST
सार

यूपी में होमगार्ड सिपाहियों के लगभग 30 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती आयोजित की जा सकती है। इसकी तैयारी कर रहे युवा कई महीनों से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: These diseases will be investigated in the health test of UP Home Guard recruitment, know how long this recruitment is going to start.-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही कानून व्यवस्था से लेकर कई अहम कार्यों में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हैं। इन सिपाहियों की एक बड़ी संख्या यूपी पुलिस के साथ सहयोगी फोर्स की तरह कार्य करती दिखाई देती है। लेकिन अब होमगार्ड विभाग में इन स्वयंसेवकों की खासा कमी महसूस की जा रही है, जिसके चलते यूपीएचजी लगभग 30 हजार होमगार्डों की भर्ती कराए जाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक विभाग में इन सिपाहियों की बड़ी संख्या में रिक्तियां बनी हुई हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए यूपी होमगार्ड विभाग ने राज्य सरकार को भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद इन पदों में जल्दी ही भर्ती आमंत्रित की जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर माह के अंत तक इन पदों पर भारी संख्या में भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस बारे में किसी भी तरह की अपडेटेड जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही इस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course  इस फ्री कोर्स को भी ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जानिए क्या होता है होमगार्ड भर्ती का सिलेक्शन प्रॉसेस 

यूपीएचजी की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इन स्टेप्स से होकर गुजरना होगा। जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। एग्जाम में सफल अभ्यर्थी को शारीरिक मापदंड, शारीरक दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार, स्वास्थ्य  परीक्षण व प्रमाणपत्र सत्यापन प्रॉसेस से होकर गुजरना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में और अधिक पुख्ता जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना होगा। संभव है विभाग के जरिए इए प्रक्रिया में कोई बदलाव भी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण में किन-किन बीमारियों की कराई जाएगी जांच

यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से जल्द ही आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती में जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा को पार लेंगे। ऐसे सभी उम्मीदवारों की स्वास्थ्य परीक्षण की भी जांच कराई जाएगी। इस परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, सीने की माप (केवल पुरुष उम्मीदवारों की), फ्लैट फुट, कलर  ब्लैंडनेस जैसी अन्य बीमारियों की जांच मुख्य चिकित्साधिकारी से कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता ऐप के साथ फ्री में करें परीक्षा की पक्की तैयारी अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed