फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard DV and PST Admit Card 2026 date Released, Tests to Begin from July 13

UP Home Guard: कब होगा यूपी होमगार्ड का फिजिकल टेस्ट? इस दिन आएगा प्रवेश पत्र; UPPRPB ने जारी किया शेड्यूल

Sat, 04 Jul 2026 02:49 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 04 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment: यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 6 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
UP Home Guard DV and PST Admit Card 2026 date Released, Tests to Begin from July 13
UP Home Guard Recruitment - फोटो : AI

विस्तार

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत डीवी (दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम तैयार करते समय अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत अंकों के साथ अधिमानी अर्हता के अंक भी जोड़े गए हैं।

विज्ञापन

डीवी और पीएसटी के लिए 2.6 गुना अभ्यर्थियों का चयन 

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर लगभग 2.6 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चयनित किया गया है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइनों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएगी। पात्र उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी डीवी और पीएसटी परीक्षा?

अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने में समस्या हो, उनके लिए 7 अगस्त 2026 को रिजर्व-डे रखा गया है।

पुरुषों के लिए ऊंचाई और सीने के माप से जुड़ी जरूरी शर्तें

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है।

सीने के माप की बात करें तो सामान्य, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह माप क्रमशः 77 सेंटीमीटर और 82 सेंटीमीटर निर्धारित है। सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने में कम से कम 6 सेंटीमीटर का फुलाव होना अनिवार्य है।

महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक के  नियम

महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर तय की गई है।

इसके अलावा, सभी महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना आवश्यक है। निर्धारित ऊंचाई और वजन के मानकों को पूरा करने वाली उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र मानी जाएंगी।

दौड़ की शर्तें

पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

कैसे डाउनलोड प्रवेश पत्र?

  • संबंधित परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर "Admit Card", "Hall Ticket" या "Download Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा भरें और Login / Submit पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी (नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि आदि) जांच लें।
  • अब Download पर क्लिक करके PDF सेव करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed