यूपी होमगार्ड भर्ती: फिजिकल टेस्ट टला, अब इस दिन होगा आयोजन, क्या पुराने प्रवेश पत्र मान्य रहेंगे? यहां जानें
UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा लगातार बारिश के कारण टाल दी गई है। यह परीक्षा 8 सितंबर से होने वाली थी। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने परीक्षण का नया शेड्यूल जारी किया है। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख में बदलाव किया गया है। 8 सितंबर 2026 से प्रस्तावित फिजिकल परीक्षा अब 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, उन्हें संशोधित प्रवेश पत्र दोबारा डाउनलोड करना होगा।
क्यों बदली फिजिकल की तारीख?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है।
- यह परीक्षा पहले 8 सितंबर 2026 से प्रदेश के विभिन्न पीएसी वाहिनी और रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित की जानी थी।
- लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन के लिए तारीख बदली गई है।
- अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।
बदली हुई तारीखों की जानकारी
| विवरण | तारीख |
|---|---|
| पहले प्रस्तावित पीईटी | 8 सितंबर 2026 से |
| संशोधित पीईटी | 14 सितंबर 2026 से |
| संशोधित प्रवेश पत्र जारी | 7 सितंबर 2026 |
| पुराना प्रवेश पत्र | मान्य नहीं होगा |
संशोधित प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
बोर्ड के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र 7 सितंबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
ध्यान रखें कि पहले की तारीखों के लिए जारी किया गया प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?
जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, उन्हें 7 सितंबर को संशोधित प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे दोबारा डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र, निर्धारित तारीख और समय को ध्यान से देखना होगा और उसी के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होना होगा।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आगे के महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं और निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।