UKSSSC Recruitment 2022: यूकेएसएसएससी में 12वीं पास छात्रों के लिए है भर्ती का अवसर, ऐसें करें ऑनलाइन आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी उद्योग विभाग में 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए कुल 100 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी उद्योग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए कुल 100 पदों पर यूकेएसएससी में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार राज्य दूध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 12 मार्च, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार पदों से जुड़ी अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।
UKSSSC Recruitment 2022 की ये है महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 27 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 12 मार्च, 2022
UKSSSC Recruitment 2022 का ये है पद विवरण
- गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी उद्योग विभाग - 78 पद
- राज्य दूध पर्यवेक्षक - 9 पद
- बागान पर्यवेक्षक - 4 पद
- गार्डन - 1 पद
- फूड प्रोसेसिंग - 8 पद
- कुल - 100 पद
UKSSSC Recruitment 2022 की ये है शैक्षणिक योग्यता
- गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी उद्योग विभाग में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कृषि में माध्यमिक परीक्षा पास की होनी चाहिए।
- राज्य दूध पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती के लिए कृषि में माध्यमिक परीक्षा या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से भारतीय डेयरी डिप्लोमा होना चाहिए।
- बागान पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती के लिए माध्यमिक के साथ कृषि या विज्ञान विषय में पढ़ाई की होनी चाहिए।
- गार्डन के पद पर भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा के साथ 10 साल का कार्यानुभव होना चाहिए।
- खाद्य प्रसंस्करण के पद पर भर्ती के लिए विज्ञान या कृषि में माध्यमिक शिक्षा के साथ खाद्य प्रसंस्करण में एक साल का डिप्लोमा उम्मीदवारों को किया होना चाहिए।
UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष तक निर्धारित की है।
UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ये है चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध पदों की भर्ती अधिसूचना को पढ़ें।
- पद विवरण को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
- अब उम्मीदवार पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उसकी जांच करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।