फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ukpsc lower pcs admit card 2021 released, here is the direct link to download the admit card

UKPSC Lower PCS 2021: आयोग ने जारी किए प्रवेश पत्र, इस डायरेक्ट लिंक की मदद से करें डाउनलोड

Sat, 27 Nov 2021 12:10 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Nov 2021 12:10 PM IST
सार

UKPSC Lower PCS Admit Card 2021 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीसीएस) ने अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
ukpsc lower pcs admit card 2021 released, here is the direct link to download the admit card
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) लोअर पीसीएस या संयुक्त राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आयोग की तरफ से 12 दिसंबर 2021 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने संयुक्त राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए आवेदन किया है। वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 2 घंटे की समय अवधि मिलेगी। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता परीक्षा से जुड़े  बहुविकल्पीय प्रश्नों को पूछा जाएगा।

विज्ञापन

यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा-2021 प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड -

1. पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. होम पेज पर, उम्मीदवार संयुक्त राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसका बाद लॉग इन पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इस पर आपनी जानकारियां दर्ज कराएं।
4. अपनी जानकारी दर्ज कराने के बाद यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
5. प्रवेश पत्र में मौजूद जानकारियों एवं आदेशों को पढ़ें।
6. इसके बाद अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार कोई भी विवरण प्रदान करके यूकेपीएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे;

  • ईमेल आईडी और पासवर्ड
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि
  • नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान -
किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की प्रति के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही वह अपना पहचान पत्र अवश्य लाएं। 12 दिसंबर 2021 ओएमआर आधा र पर यह लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसे परीक्षा हॉल में आकर देना है। यूकेपीएससी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा  तीन चरणों में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार जैसे तीन चरणों के तहत अभ्यर्थियों का चयन होगा।

190 पदों पर होगी भर्तियां -
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में घोषित कुल 190 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित करवा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 190 नायब तहसील, उप जेलर, आपूर्ति निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, टैक्स इंस्पेक्टर आदि पदों में भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed