फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The country's second largest entrance exam is going on-safalta

CUET 2022: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है जारी, जानें किन बातों पर निर्भर करेगा कटऑफ

Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
सार

CUET यूजी 2022 की परीक्षा जारी है। NTA द्वारा आयोजित की जा रही यह परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हुई है और 20 अगस्त तक चलेगी।
 

विज्ञापन
The country's second largest entrance exam is going on-safalta
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की व्यवस्था लागू की गई है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वालीयह परीक्षा शुरू हो चुकी है। 15 जुलाई से शुरू हुई CUET यूजी की परीक्षा 20 अगस्त तक चलेगी और इसमें तकरीबन 14.90 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। NTA इस परीक्षा काआयोजन दो फेज में करने जा रही है। इसके पहले फेज की परीक्षा 15, 16, 19 और 20 जुलाई को हो रही है। जबकि इसके दूसरे फेज की परीक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 10, 17, 18 और 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन छात्रों की परीक्षा इस फेज में होगी उनका एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। अगर आप इस परीक्षामें शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CUET Signature Batch For 2023- Join Here पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें    
CUET सिलेबस
  
CUET एग्जाम डेट    
CUET बेस्ट बुक्स    
CUET मार्किंग स्कीम 

देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा बन गई है CUET यूजी :

CUET यूजी 2022 में तकरीबन 14.90 लाख छात्र हिस्सा लेंगे और छात्रों की संख्या के हिसाब से यह परीक्षा देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा बन गई है। दरअसल CUET यूजी 2022 से ज्यादा छात्रों ने सिर्फ NEET यूजी 2022 में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है। 17 जुलाई को आयोजित हुई NEET यूजी में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 18 लाख छात्रों नेआवेदन किया था।

विज्ञापन

किन बातों पर निर्भर करेगा CUET यूजी का कटऑफ :

CUET यूजी में 14.90 लाख अभ्यर्थी कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा कासामना करना होगा। अगर हम CUET यूजी के कट ऑफ की बात करें तो यह कई चीजों पर निर्भर करेगा। दरअसल CUET के जरिये छात्रों को अलग अलग विश्वविद्यालयों के अलगअलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाना है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में कट ऑफ स्कोर अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए विश्वविद्यालयों, पाठ्यक्रमों तथा उसविश्वविद्यालय में लागू आरक्षण की व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस यूनिवर्सिटी के लिए है सबसे अधिक कॉम्पिटीशन :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET (UG) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी रही है और सबसे अधिक छात्रों ने इसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 6 लाख छात्रों ने CUET के जरिये दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। इसलिए दिल्ली यूनिवर्सिटी मेंएडमिशन के लिए छात्रों को सबसे अधिक कॉम्पिटिशन का सामना करना होगा।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकतेहैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed