फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer answer key 2024 out for paper 1 at ssc.gov.in; challenge by December 18

SSC Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 18 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

Tue, 17 Dec 2024 07:31 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 07:31 AM IST
सार

SSC Stenographer Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी है।
 

विज्ञापन
SSC Stenographer answer key 2024 out for paper 1 at ssc.gov.in; challenge by December 18
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC Stenographer Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी पेपर 1 के लिए संभावित उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 10, 11 दिसंबर को आयोजित किया गया था। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "अस्थायी उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक अब दिए गए लिंक पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक से लॉगिन कर सकते हैं।"

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इस बार कितनी गई एसएससी जीडी की फाइनल कटऑफ? आयोग ने प्रकाशित की राज्यवार मेरिट सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Objection Window: आपत्ति विंडो भी खुली

आयोग ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही, इसे चुनौती देने के लिए विंडो भी उपल्बध कराई है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकता है। जो उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 18 दिसंबर शाम 6 बजे तक इसे चुनौती दे सकेंगे। एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने के लिए आवेदकों को प्रति प्रश्न 100 रुपये जमा करने होंगे।

SSC Stenographer Answer Key Download:  एसएससी स्टेनोग्राफर उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed