फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Selection Post Phase 11 notification 2023 released know How to Apply for 5369 Posts

SSC Selection Post Phase 11 2023: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा की अधिसूचना जारी, पंजीकरण भी आज से ही शुरू

Mon, 06 Mar 2023 08:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 08:26 PM IST
सार

SSC Selection Post Phase 11 2023: एसएससी ने 11वें चरण की सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आज से ही आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC Selection Post Phase 11 notification 2023 released know How to Apply for 5369 Posts
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Selection Post Phase 11 2023 Registration: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट चरण 11 के लिए आज यानी 06 मार्च, 2023 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 की परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च तक 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसएससी के 11वें चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जो इस साल जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने विभिन्न पदों पर कुल 5369 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जिसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आवेदन 06 मार्च से 27 मार्च, 2023, रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान 28 मार्च 2023 रात 11 बजे तक कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 03 अप्रैल से 05 अप्रैल, 2023 तक आवेदन पत्र सुधार विंडो खोलेगा। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट चरण 11 परीक्षा 2023 जून-जुलाई, 2023 (अस्थायी रूप से) के महीनों में आयोजित होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कुल 5369 रिक्तियों के लिए इस भर्ती का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

आयु सीमा- एसएससी सिलेक्शन पोस्ट चरण 11 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों की शैक्षिक आवश्यकता नौकरी के अनुसार भिन्न होती है। जिस पद के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, उसकी आवश्यकताओं के आधार पर उम्मीदवारों को कक्षा 10, कक्षा 12 या स्नातक होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • रजिस्टर करें और पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • पोस्ट का चयन करें, आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed