फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR AMPRI Recruitment 2026: 14 Vacancies, Apply Online, Important Dates

सीएसआईआर एएमपीआरआई: 10वीं पास से लेकर एमएससी और बीटेक वालों के लिए मौका, 14 पदों पर भर्ती, जानें पात्रता

Tue, 20 Oct 2026 05:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2026 05:31 PM IST
सार

भोपाल के सीएसआईआर एएमपीआरआई में 14 पदों पर भर्ती निकली है। सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि तकनीकी अधिकारी के पदों पर एमएससी, एमसीए या बीटेक की योग्यता मांगी गई है। सुरक्षा से जुड़े पदों के लिए पूर्व सैनिकों और अनुभव वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
CSIR AMPRI Recruitment 2026: 14 Vacancies, Apply Online, Important Dates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

भोपाल स्थित सीएसआईआर-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान (एएमपीआरआई) ने विज्ञापन संख्या आरईसीटी-02/2026 के तहत पांच तरह के पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। इस भर्ती में कुल 14 रिक्त पद शामिल हैं। इनमें तकनीकी अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक, तकनीशियन (1) और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद हैं।

विज्ञापन

किस पद के लिए कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती में सभी पदों के लिए आवेदन की तारीख एक जैसी नहीं है। तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (1) के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्तूबर 2026 से शुरू हुई है। वहीं, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन 15 अक्तूबर 2026 से शुरू हुए हैं। उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार अंतिम तारीख का ध्यान रखना होगा। दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन की समय सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
  • तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (I): 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक
  • सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ: 16 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक

निर्धारित समय के बाद ऑनलाइन आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर कितनी रिक्तियां हैं?

भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है।

 

पद का नाम रिक्त पद
तकनीकी अधिकारी 7
तकनीशियन (1) 4
सुरक्षा अधिकारी 1
सुरक्षा सहायक 1
मल्टी टास्किंग स्टाफ 1
कुल पद 14

कौन कर सकता है आवेदन?

सीएसआईआर एएमपीआरआई भर्ती 2026 में तकनीकी अधिकारी के पदों के लिए संबंधित विषय में एमएससी, एमसीए या बीई/बीटेक में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा सहायक के पदों के लिए पूर्व सैनिकों की निर्धारित रैंक और सुरक्षा कार्य का अनुभव अनिवार्य है। तकनीशियन के पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ दसवीं में कम से कम 55 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या निर्धारित कार्य अनुभव होना चाहिए। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए दसवीं पास या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

सभी पदों की आयु सीमा कितनी है?

भर्ती के तहत अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है।

पद अधिकतम आयु सीमा
तकनीकी अधिकारी 30 वर्ष
सुरक्षा अधिकारी 35 वर्ष
सुरक्षा सहायक 28 वर्ष
तकनीशियन (1) 28 वर्ष
मल्टी टास्किंग स्टाफ 25 वर्ष


आयु की गणना की निर्णायक तारीख तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (I) के लिए 6 नवंबर 2026 तथा सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 16 नवंबर 2026 है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में पद के अनुसार वेतनमान सातवें वेतन मैट्रिक्स के अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित है।

पद वेतन स्तर अनुमानित कुल मासिक वेतन
तकनीकी अधिकारी स्तर-7 ₹86,580
सुरक्षा अधिकारी स्तर-7 ₹86,580
सुरक्षा सहायक स्तर-6 ₹66,500
तकनीशियन (1) स्तर-2 ₹37,000
मल्टी टास्किंग स्टाफ स्तर-1 ₹33,650

 

आयु और पात्रता की गणना किस तारीख से होगी?

भर्ती में आयु और पात्रता से जुड़ी शर्तों के लिए भी अलग-अलग निर्णायक तारीखें तय की गई हैं।

  • तकनीकी अधिकारी और तकनीशियन (I): 6 नवंबर 2026

  • सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा सहायक और मल्टी टास्किंग स्टाफ: 16 नवंबर 2026

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद के विस्तृत विज्ञापन में दी गई आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
 

आवेदन कहां और कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विवरण देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  1. संबंधित पद का विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
  2. अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी पात्रता की जांच करें।
  3. आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  4. आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही भरें।
  5. यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed