SSC MTS Exam 2023 : जानिए 2023 में कब आयोजित होगी SSC MTS परीक्षा, कब से शुरू होंगे आवेदन
SSC एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आयोग इस परीक्षा का टियर-1 एग्जाम अप्रैल 2023 में कराने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए 17 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के एसएससी एमटीए वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा प्रति वर्ष आयोजित कराई जाने वाली मल्टी टास्किंग(नॉन टेक्निकल) स्टॉफ(एमटीएस) परीक्षा 2022 के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आयोग इस परीक्षा का टियर-1 एग्जाम अप्रैल महीने में कराने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए 17 जनवरी को एसएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन के साथ ही उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन करना शुरू कर देंगे। ये आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 तक जारी रह सकती है। अगर आप भी एसएससी एमटीए परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के SSC MTS Video Course की मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी एमटीएस सिलेबस
एसएससी एमटीएस सैलरी
एसएससी एमटीएस मॉक टेस्ट
एसएससी एमटीएस परीक्षा से कहां मिलती है नियुक्ति
एसएससी एमटीएस परीक्षा के बाद उम्मीदवार को समूह सी के विभिन्न पदों पर भर्ती होने का मौका मिलता है।
- हवलदार
- सफाईवाला
- दफ्तरी
- जूनियर गेस्टेंटनर ऑपरेटर
- जमादार
- चौकीदार
- माली
- चपरासी
इस पे स्केल पर मिलेगी सैलरी
एमटीएस परीक्षा के जरिए सरकारी विभागों में चुने जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पे बैंड-1(5200-20000) + ग्रेड पे 1800 वेतन मिलता है। क्लास 5 सिटीज के अनुसार देखा जाए तो 2023 में एसएससी एमटीए कर्मचारी को 27904 रुपये इन हैंड सैलरी मिलेगी।
एमटीएस सिलेक्शन प्रक्रिया
एसएससी एमटीएस परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में पेपर-1 ऑनलाइन आयोजित किया जाता है। जिसकी अवधि 90 मिनट की होती है। ये पेपर अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में आयोजित किया जाता है। दूसरे चरण का पेपर 2 ऑफलाइन आयोजित किया जाता है। जिसकी अवधि 30 मिनट होती है। वहीं तीसरे चरण में पीईटी व पीएसटी परीक्षा होती है जोकि अंतिम चयन परीक्षा है। हवलदार आदि पद पर चयनित होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।
उम्र सीमा
एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने जा रहे अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, IIT Jee, JEE Advance, NEET UG समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।