फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2024: Admit cards for Havildar exam of Rajasthan, Delhi, Uttarakhand released

SSC MTS 2024: राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड के हवलदार एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी, डाउनलोड कर ये जानकारी करें चेक

Sun, 22 Sep 2024 03:02 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 22 Sep 2024 03:02 PM IST
सार

SSC MTS, Havaldar admit card 2024 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने हवलदार परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए पंजीकरण किया था, वे अब एसएससी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC MTS 2024: Admit cards for Havildar exam of Rajasthan, Delhi, Uttarakhand released
SSC MTS 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

SSC MTS Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर भर्ती कर रहा है। इसकी परीक्षा 30 सितंबर से इसकी परीक्षाएं शुरू होगी। परीक्षा 14 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 9,583 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 6144 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) पदों के लिए और 3,439 हवलदार पदों के लिए हैं। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान के लिए हवलदार परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के लिए एसएससी एमटीएस (गैर-तकनीकी) और हवलदार परीक्षा दो चरण होगी।
चरण 1- कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी।
चरण 2- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)। (पहले चरण से सफल उम्मीदवारों के लिए ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा।)

प्रवेश पत्र में इन जानकारियों को ठीक से करें चेक
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय जैसी महत्वपूर्ण ठीक प्रकार से देख लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण

उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार सबसे पहले अपने संबंधित एसएससी क्षेत्र की वेबसाइट पर जाएं (उदाहरण के लिए, एसएससी एनडब्ल्यूआर: www.sscnwr.org)
  • होमपेज पर, "30/09/2024 से 14/11/2024 तक आयोजित होने वाली मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड की स्थिति / डाउनलोड करें" लेबल वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed