फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2022: Know how much was the cutoff last year and how many were selected, this time it cutoff-safalta

SSC GD 2022 :जानिए पिछले वर्ष कटऑफ कितनी रही और कितनों का चयन हुआ, इस बार ये रहेगी कटऑफ

Tue, 15 Nov 2022 10:33 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 15 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें 23,332 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। एसएससी जीडी 2021 की कटऑफ भी हाई गई है। 2022 में ये अनुमानित कटऑफ रह सकती है। 
 

विज्ञापन
SSC GD 2022: Know how much was the cutoff last year and how many were selected, this time it cutoff-safalta
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग(SSC) द्वारा मौजूदा समय में जनरल ड्यूटी(GD) परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में एसएससी द्वारा कराया जाएगा। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 के लिए 25 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है। क्योंकि आयोग द्वारा इस वर्ष भी 24369 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आय़ोजन किया जा रहा है। वहीं बात करें अगर बीते वर्ष की पिछले पर्ष 25271 पदों पर एसएससी ने भर्ती निकाली थी। जिसका रिजल्ट एसएससी ने हाल ही में घोषित कर दिया है। जिसकी काफी हाई कटऑफ गई है। आयोग द्वारा सीएपीएफ, बीएसफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसएसएफ के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पद पर 23332 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। आयोग ने 849 अभ्यर्थियों का किन्हीं कारणों वश रिजल्ट रोक दिया था। 2021 के लिए एसएससी द्वारा घोषित किए गए नतीजे में 2598 महिलाएं और 20,734 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने कहा कि अंतिम परीक्षा PET-PST टेस्ट के लिए कुल 2 लाख 85 हजार 201 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जिसमें से 23332 को सफल घोषित किया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो एसएससी जीडी 2022 के लिए तैयारी कर रहे हैं वह सफलता द्वारा शुरू किए गए SSC GD Courses : Join Now की सहायता लेकर सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी ईबुक्स 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र

जीडी परीक्षा 2021 फाइनल कटऑफ  

SSF पुरुष  SSF महिला
सामान्य         85.26 78.94
ओबीसी        84.46 77.69
ईएसएम       57.66 .....
एसटी          78.16 69.40
एससी         78.49 72.88
ईडब्ल्यूएस   83.66 76.63

SSC GD कांस्टेबल 2022 अनुमानित कटऑफ 

  • कैटेगरी /कटऑफ 
  • सामान्य 73-76
  • ओबीसी 70-73
  • एससी 61-64
  • एसटी 54-57
  • ईडब्ल्यूएस 72-75 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्लीकी एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने कोसाकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed