आसुस जेनबुक 14 भारत में हुआ लॉन्च: सेरालूमिनियम डिजाइन, OLED डिस्प्ले और 33 घंटे की बैटरी लाइफ, जानें सबकुछ
- ASUS ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम ASUS Zenbook 14 सीरीज लॉन्च कर दी है।
- ये नए एआई लैपटॉप 3K OLED डिस्प्ले, 33 घंटे तक की शानदार बैटरी लाइफ और खास सेरालूमिनियम बॉडी के साथ आते हैं।
- यह लैपटॉप केवल 1.1 kg का है। इंटेल, AMD और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के बेहतरीन विकल्पों के साथ आए इन प्रीमियम लैपटॉप्स की शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये है।

विस्तार
अगर आप एक ऐसा प्रीमियम लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो वजन में हल्का होने के साथ-साथ एआई की बेजोड़ ताकत से लैस हो, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज टेक कंपनी आसुस (ASUS) ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई ASUS Zenbook 14 लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। 9 नवंबर 2026 को पेश की गई यह रेंज अपनी खास सेरालूमिनियम (Ceraluminum) बॉडी, शानदार OLED डिस्प्ले और मल्टीपल प्रोसेसर ऑप्शन के वजह से चर्चा में है। आइए डिटेल में जानते हैं इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में।
ASUS Zenbook 14: प्रीमियम डिजाइन के साथ बेजोड़ मजबूती
यह नया लैपटॉप खास Ceraluminum (सेराल्युमिनम) बॉडी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक मटेरियल के मुकाबले 30% हल्का और तीन गुना ज्यादा मजबूत है। मजबूती सुनिश्चित करने के लिए इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) टेस्टिंग से भी गुजारा गया है। लैपटॉप की मोटाई सिर्फ 1.39 cm है और इसका वजन महज 1.1 kg है, जो इसे ट्रैवलिंग और डेली ऑफिस यूज़ के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है।
विजुअल एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 14 इंच की 3K (2880 x 1800) ASUS Lumina OLED टचस्क्रीन दी गई है। यह 120 Hz रिफ्रेश रेट, 1,100-nit पीक HDR ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आती है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स में 60 Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ OLED स्क्रीन मिलती है। यह लैपटॉप आर्कटिक ब्लू, कमोडो कोरल और जबरिस्के बीज जैसे बेहद खूबसूरत कलर ऑप्शंस में उतारा गया है।
ASUS Zenbook 14: प्रोसेसर और बैटरी
परफॉर्मेंस के मामले में ASUS ने यूजर्स को बेहतरीन और लेटेस्ट विकल्प दिए हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से लैपटॉप में Intel Core Ultra 9 386H, AMD Ryzen AI 7 345 या Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर ऑप्शन को चुन सकते हैं। एआई टास्क को तेजी से निपटाने के लिए Intel और AMD वाले मॉडल्स 50 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस देते हैं, जबकि Snapdragon मॉडल 45 TOPS तक की क्षमता रखता है।
इस सीरीज में 16GB की फास्ट LPDDR5X RAM और 512GB की SSD स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस Windows 11 Home और Microsoft Office Home 2024 के साथ आता है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी लाइफ है। ASUS का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 33 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। साथ ही, इसमें USB-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।
ASUS Zenbook 14: कितनी है कीमत?
- ASUS Zenbook 14 UX3480AA: 1,67,990 रुपये
- ASUS Zenbook 14 UX3480KA: 1,56,990 रुपये
- ASUS Zenbook 14 UX3480QA: 1,36,990 रुपये
इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप आसूस के एक्सक्लूसिव स्टोर, अमेजॉन, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस पर आकर्षक नो-कॉस्ट EMI और लो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दे रही है।
- जेन्सेन हुआंग: बचपन में झेली बुलिंग, 30 की उम्र में बनाई चिप कंपनी; आज 4.5 ट्रिलियन डॉलर की NVIDIA के हैं बॉस
- Samsung Galaxy AI: फोन में एआई फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए चुकाने पड़ सकते हैं पैसे, जानें कितनी होगी कीमत
- गूगल: ऑस्ट्रेलिया में 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे जीमेल? नए कानून से बढ़ी टेक कंपनियों की चिंता
- घर बैठे ऐसे चेक करें अपने इलाके का AQI: मोबाइल में दिखेगा हवा का हाल, जानें 5 आसान तरीके