फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2021-22: Fee payment will have to be done before registering objection in the released answer key of GD recruitment, otherwise your objection will not be valid-safalta

SSC GD 2021-22: GD भर्ती की जारी आन्सर-की में आपत्ति दर्ज करने से पहले करना होगा शुल्क भुगतान, वरना मान्य नहीं होगा आपका ऑब्जेक्शन

Sat, 01 Jan 2022 09:17 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 01 Jan 2022 09:17 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने GD कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग ने आन्सर-की अपलोड करने के साथ ही किसी भी प्रश्नपत्र में विसंगति होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है।  
 

विज्ञापन
SSC GD 2021-22: Fee payment will have to be done before registering objection in the released answer key of GD recruitment, otherwise your objection will not be valid-safalta
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर हाल ही में हुई लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी कर दी है। इस एग्जाम का रिजल्ट  जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस आन्सर-की देख सकते हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सवालों या प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में किसी भी प्रकार की विसंगति होने की स्थिति में अभ्यर्थी अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों की भर्ती में  BSF के 7,545, CISF के 8,464, SSB के 3,806, ITBP के 1,431, असम राइफल्स (AR) के 3,785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। एसएससी ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। आन्सर-की डाउनलोड करने या आपत्ति दर्ज करने से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए कैडिडेट् स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी  सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
इस दिन जारी होंगे SSC GD परीक्षा के परिणाम

विज्ञापन

जानिए कितना शुल्क देना है 

एसएससी GD कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कई अलग-अलग तिथियों में पूरी कराई गई है। ऐसे में यदि इस एग्जाम में शामिल होने वाले किसी भी कैंडिडेट्स के पेपर में कोई गलत सवाल पूछा गया हो या अभ्यर्थी के मन में किसी प्रश्न के उत्तर विकल्पों को लेकर कोई संशय हो तो ऐसे उम्मीदवार 31 दिसंबर 2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन अप्लाई करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति सवाल 100 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। ऑब्जेक्शन के लिए तय की गई फीस न देने वाले कैंडिडेट्स की आपत्ति में कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी द्वारा जारी नोटिस को देख सकते हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन

 ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की 

·         उम्मीदवारों को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
·         होमपेज पर जाकर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करना होगा। 
·         यहां SSC GD Constable 2021 Answer key जैसा विकल्प दिखाई देगा। 
·         इसके बाद अभ्यर्थी की स्क्रीन पर उत्तरकुंजी आ जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकेंगे।   

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed