{"_id":"610d200e1f2f0b733d53f680","slug":"ssc-exam-dates-2021-cgl-je-mts-steno-exam-dates-released-on-ssc-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: सीजीएल, जेई और एमटीएस परीक्षाओं की तारीख जारी, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
कर्मचारी चयन आयोग: सीजीएल, जेई और एमटीएस परीक्षाओं की तारीख जारी, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 06 Aug 2021 05:16 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:16 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर और अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के लिए भी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर और अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के लिए भी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। आयोग ने सीजीएल, जेई, एमटीएस और स्टेनोग्राफर एग्जाम के लिए परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए परीक्षा तिथियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन-2019 (स्किल टेस्ट) की परीक्षा 15 सितंबर और 16 सितंबर को आयोजित होगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ एग्जामिनेशन, 2019 (स्किल टेस्ट) का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-भारतीय जीवन बीमा निगम: एलआईसी एई एएओ प्रीलिम्स परीक्षा तारीख जारी, 28 अगस्त को एग्जाम
विज्ञापन
| कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन-2019 (स्किल टेस्ट) | 15 सितंबर और 16 सितंबर 2021 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग & कॉन्ट्रैक्ट्स) एग्जामिनेशन 2020 (पेपर II) | 26 सितंबर, 2021 |
| मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एग्जामिनेशन, 2020 (पेपर I) | 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक, 2021 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ एग्जामिनेशन, 2019 (स्किल टेस्ट) | 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर, 2021 |
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी कंपनियों में निकलीं हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इन परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे।