{"_id":"610d10002cbb1f7b394c8d59","slug":"lic-ae-aao-prelims-2021-exam-date-released-on-licindia-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जीवन बीमा निगम: एलआईसी एई एएओ प्रीलिम्स परीक्षा तारीख जारी, 28 अगस्त को एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
भारतीय जीवन बीमा निगम: एलआईसी एई एएओ प्रीलिम्स परीक्षा तारीख जारी, 28 अगस्त को एग्जाम
Fri, 06 Aug 2021 04:04 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 06 Aug 2021 04:04 PM IST
सार
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी एई एएओ प्रीलिम्स 2021 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। सहायक अभियंता / सहायक वास्तुकार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी (विशेषज्ञ) एग्जाम 28 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
एलआईसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी एई एएओ प्रीलिम्स 2021 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। सहायक अभियंता / सहायक वास्तुकार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी (विशेषज्ञ) एग्जाम 28 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-LIVE: सेना में लेफ्टिनेंट के पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें तर्क क्षमता, अंग्रेजी भाषा, व्याकरण, शब्दावली और समझ एवं मात्रात्मक योग्यता पर विशेष जोर दिया जाएगा। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। इस एग्जाम में 70 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-भारतीय वन्यजीव संस्थान: यहां निकली हैं 74 नौकरियां, 20 अगस्त तक करें आवेदन
इससे पहले यह परीक्षा 4 अप्रैल 2020 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा के लिए जल्द ही एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की नई जानकारी के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 218 पदों को भरा जाएगा। ये पद असिस्टेंट इंजीनियर के हैं।