Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी कंपनियों में निकलीं हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"610c962861482472e0538e08","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-6-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी कंपनियों में निकलीं हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 06 Aug 2021 07:14 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:14 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:11 PM, 06-Aug-2021
ऑयल इंडिया भर्ती : वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से होगा
ऑयल इंडिया की रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
05:53 PM, 06-Aug-2021
ऑयल इंडिया लिमिटेड: फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए है रिक्तियां
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
04:39 PM, 06-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में सीधे मिल रहीं नौकरियां
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है।
03:11 PM, 06-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021: प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर मिलेगी नियुक्ति
प्रादेशिक सेना के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के वेतन, भत्ते, और विशेषाधिकार नियमित सेना के अधिकारियों के समान होंगे। हालांकि, प्रादेशिक सेना एक वर्ष में दो महीने के प्रशिक्षण के साथ एक अंशकालिक सेवा अवधारणा यानी पार्ट टाइम कॉन्सेप्ट है। प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए प्राथमिक चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है।
02:29 PM, 06-Aug-2021
Sarkari job: प्रादेशिक सेना भर्ती 2021
प्रादेशिक सेना लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न गैर-विभागीय पदों पर अधिकारियों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पहले से ही सक्रिय है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुरुष और महिला दोनों पात्र भारतीय नागरिक होने चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस हर तरह से अनिवार्य है।
01:12 PM, 06-Aug-2021
सरकारी नौकरी: 19 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई
भारतीय प्रादेशिक सेना ने विभिन्न गैर विभागीय पदों पर प्रादेशिक सेना अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। बता दें कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 06-Aug-2021
Sarkari job: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन
आईडीबीआई बैंक की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 20 साल से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदकों का 55 फीसदी नंबरों के साथ स्नातक पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
11:08 AM, 06-Aug-2021
सरकारी नौकरी: 18 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख - 18 अगस्त
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 5 सितंबर
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 5 सितंबर
आवेदन शुल्क
- जनरल अभ्यर्थी - 1000 रुपये
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी - 200 रुपये
10:02 AM, 06-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: कार्यकारी के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
आईडीबीआई बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कार्यकारी के 920 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
09:02 AM, 06-Aug-2021
Sarkari Job: 21 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।