फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSB Head Constable Ministerial Result 2021 declared on ssbrectt.gov.in Check list of eligible candidates

एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021: रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 21 May 2021 05:30 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 21 May 2021 05:30 PM IST
सार

  • लिखित परीक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय परिणाम 2021 जारी हो गया है।

विज्ञापन
SSB Head Constable Ministerial Result 2021 declared on ssbrectt.gov.in Check list of eligible candidates
एसएसबी

विस्तार

लिखित परीक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssb.nic.in या ssbrectt.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक यहां से योग्य उम्मीदवारों की सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल लिखित परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2021 को हुआ था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सड़क परिवहन मंत्रालय: 200 इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी, सरकार के पास भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना साल 2018 में जारी हुई थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है, वे अब स्किल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी अपना नाम और रोल नंबर के जरिए एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021 देख सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-वित्त मंत्रालय में नौकरियां: रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 53 पदों पर रिक्तियां, वेतन 2 लाख से ज्यादा

ऐसे डाउनलोड करें SSB हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2021 
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट  ssbrectt.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जहां आपको अपना नाम और रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

हालांकि, एसएसबी बोर्ड ने अभी स्किल टेस्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed