फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Ministry of Road Transport Preparation for recruitment 200 engineers proposal sent to the government

सड़क परिवहन मंत्रालय: 200 इंजीनियरों की भर्ती की तैयारी, सरकार के पास भेजा प्रस्ताव

Fri, 21 May 2021 03:31 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 21 May 2021 03:31 PM IST
सार

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस  रोड के 200 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। 

विज्ञापन
Ministry of Road Transport Preparation for recruitment 200 engineers  proposal sent to the government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस (सीईएस) रोड के 200 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है। मंत्रालय का कहना है कि मौजदा हाईवे इंजीनियरों के 328 स्वीकृत पद हैं। 60 फीसदी नए हाईवे इंजीनियर पदों का सृजन कर स्वीकृत पदों की संख्या 528 करने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि इस महीने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पास इस प्रस्ताव को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- वित्त मंत्रालय में नौकरियां: रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 53 पदों पर रिक्तियां, वेतन 2 लाख से ज्यादा
विज्ञापन


जैसे ही मंजूरी मिलेगी यह भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्गों को बनाने की योजना, विकास और प्रबंधन करता है। इसके अलावा, केंद्र के वित्त पोषित राजमार्ग परियोजनाएं, सड़क परिवहन सेवा संबंधी नीतियां,  भूमि अधिग्रहण, वित्तीय और प्रशासनिक आदि कार्य मंत्रालय के अधीन हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के परिचालन, मरम्मत और क्वालिटी कंट्रोल के लिए बड़ी तादाद में हाईवे इंजीनियरों की आवश्यकता है। अगर मंत्रालय में 200 नए हाईवे इंजीनियरों के पद स्वीकृत होते हैं, तो इनमें से 20 फीसदी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- संविदा भर्ती : नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में 22 पदों पर रिक्तियां, वेतन 1.50 लाख रुपये तक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed