फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Some such questions related to political science can be asked in PET-safalta

UPSSSC PET 2022: PET में पूछे जा सकते हैं राजनीतिक विज्ञान से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न

Fri, 29 Jul 2022 04:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 29 Jul 2022 04:35 PM IST
सार

UPSSSC ने PET 2022  की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखकर 31 जुलाई 2022 तक अपना फार्म भर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
Some such questions related to political science can be asked in PET-safalta
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 में आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्दआयोग द्वारा निर्धारित आवेदन की अंतिम तारीख तक अपना फार्म भर सकते हैं। इस पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  गौरतलब है कि इस  पात्रता  परीक्षा  में  न्यूनतम  10वीं  पास  या  इसके समकक्ष  योग्यता  रखने  वाले  अभ्यर्थी आवेदन  कर सकते हैं। आवेदन  करते  समय  उम्मीदवारों  की  आयु कम से कम 18  वर्ष और अधिक से अधिक 40  वर्ष होनी  चाहिए। इस बारे में  अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जरूर विजिट कर लें। वहीं इस बचे हुए समय में घर बैठे कंप्लीट तैयारी के लिए आप UPSSSC PET online course 2022 की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

लोकसभा और उससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न.1. 1971 की जनगणना के अनुसार लोकसभा में सीटों का आवंटन किस वर्ष तक यथावत रहेगा?
उत्तर- 2026 तक
प्रश्न.2. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
उत्तर- लोकसभा
प्रश्न.3. अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते हैं?
उत्तर- प्रोटेम स्पीकर
प्रश्न.4. कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है?
उत्तर- 2 माह या 60 दिन
प्रश्न.5. किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है?
उत्तर- आपातकाल की स्थिति में
प्रश्न.6. किस राज्य में सबसे अधिक लोकसभा सिटे है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
प्रश्न.7. किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया?
उत्तर- 1976 में
प्रश्न.8. किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है?
उत्तर- वित्त विधेयक
प्रश्न.9. किस संविधान संशोधन द्वारा मत देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गई थी?
उत्तर- 61वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
प्रश्न.10. किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है?
उत्तर- नियम समिति
प्रश्न.11. जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते हैं?
उत्तर- लोकसभा
प्रश्न.12. निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है?
उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष को
प्रश्न.13. प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राष्ट्रपति
प्रश्न.14. बजट किसके द्वारा पारित किया जाता है?
उत्तर- लोकसभा द्वारा
प्रश्न.15. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर- मीरा कुमार
प्रश्न.16. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- जी. वी. मावलंकर
 प्रश्न.17. भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं
उत्तर- प्रधानमंत्री की सलाह पर
प्रश्न.18. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर- लद्दाख (जम्मू कश्मीर)
प्रश्न.19. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा की संरचना की गई है?
उत्तर- अनुच्छेद 81
प्रश्न.20. भारतीय संसद का निम्न सदन किसे कहा जाता है?
उत्तर- लोकसभा

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed