फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SHSB Bihar ANM Answer Key 2025 out at shs.bihar.gov.in; Raise objection till 28 Dec

Bihar ANM Answer Key: बिहार एएनएम लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 28 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Fri, 26 Dec 2025 04:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Dec 2025 04:38 PM IST
सार

SHSB Bihar ANM Answer Key 2025: बिहार राज्य स्वास्थ्य समाज ने एएनएम भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को किया गया था। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खोल दी गई है।
 

विज्ञापन
SHSB Bihar ANM Answer Key 2025 out at shs.bihar.gov.in; Raise objection till 28 Dec
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Bihar ANM Answer Key 2025: बिहार राज्य स्वास्थ्य समाज (SHSB) की ओर से आयोजित सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी हो चुकी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन

17, 18 और 19 दिसंबर को हुई थी परीक्षा

बिहार एएनएम भर्ती के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त एएनएम पदों को भरा जाना है। आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार यह जांच कर सकते हैं कि उनके कितने उत्तर सही हैं और उनका संभावित स्कोर कितना बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

यदि किसी अभ्यर्थी को जारी की गई आंसर-की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 28 दिसंबर 2025 की रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तय समय-सीमा के भीतर ही आपत्ति दर्ज करें, क्योंकि इसके बाद किसी भी प्रकार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें संभावित स्कोर की गणना

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की के आधार पर सभी सही उत्तरों को जोड़कर अपने अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। जब तक विभाग की ओर से आधिकारिक सूचना जारी न हो, गलत उत्तरों के लिए किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग को शामिल न करें। ध्यान रखें कि यह स्कोर केवल अनुमानित है, अंतिम परिणाम आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगे की जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Bihar ANM Answer Key 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Advertisement” सेक्शन में जाकर “Download Answer Key for CBT (Advt. No. 08/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर या लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपकी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed