फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: सरकारी नौकरी से लेकर सीबीएसई डेटशीट तक, यहां पढ़ें हर अपडेट

Wed, 28 Dec 2022 09:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हम हर रोज नई नौकरियों के बारे में जानकारी लेकर आते हैं, जहां आवेदन करके वे अपना भविष्य संवार सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Ssc Upsc cbse Exam datesheet in Hindi
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:57 PM, 28-Dec-2022

Latest Govt Jobs RRB NTPC Recruitment Result

रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है। 
08:15 PM, 28-Dec-2022

SSC CHSL Skill Test Admit Card डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    'एडमिट कार्ड' टैब पर जाएं - 'सीएचएसएल' - एडमिट कार्ड लिंक (उपलब्ध) पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    रोल नंबर/पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
07:04 PM, 28-Dec-2022

Govt Jobs SSC CHSL Skill Test Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों / कार्यालयों के लिए लोअर डिविजनल क्लर्क / जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक / छंटनी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर / पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने एसएससी सीएचएसएल प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
06:33 PM, 28-Dec-2022

Sarkari Job SSC CHSL Skill Test

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल 2021 भर्ती की कौशल परीक्षा यानी स्किल टेस्ट छह जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाने वाला है। जल्द ही एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) 2021 स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार एसएससी के अपने संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट ssc.nic.in/Portal/AdmitCard से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 
05:37 PM, 28-Dec-2022

Govt Jobs UPSC कौनसी भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करती है?

अक्सर आपने अपने आस-पास के लोगों से सुना होगा कि कोई छात्र UPSC की तैयारी कर रहा है। ज्यादातर लोग ये बात जानते हैं कि UPSC की परीक्षा को पास कर के लोग IAS और IPS अधिकारी  बनते हैं, लेकिन UPSC केवल इन्हीं दो पदों के लिए परीक्षा नहीं करवाती बल्कि केंद्र सरकार के लिए सभी ग्रुप ए और बी भर्तियां इसके अधीन आती हैं। इसके अंतर्गत इंजीनियरिंग से लेकर सेना समेत कई अन्य पदों की भर्ती परीक्षा भी आयोजित कराई जाती है। 
04:39 PM, 28-Dec-2022

MPPEB Releases MP HSTET Notice 2023

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा का डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। वे कैंडिडेट्स जो एमपी की ये परीक्षा देने की योजना बना रहे हों, वे मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 28-Dec-2022

AP Police Constable Recruitment 2022

आंध्र प्रदेश स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने 6,100 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। आवेदन प्रक्रिया, जो 30 नवंबर को शुरू हुई थी, अब 7 जनवरी को खत्म होगी। पिछली समय सीमा 28 दिसंबर थी. योग्य उम्मीदवार slprb.ap.gov.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
01:59 PM, 28-Dec-2022

UP Board 10th, 12th Exam 2023 Dates

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का जल्द ही एलान हो सकता है। डेटशीट रिलीज होने का स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है। बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। 
01:24 PM, 28-Dec-2022

govt. jobs 203

रक्षा मंत्रालय ने एक भर्ती अधिसूचना जारी कर कई पद पर भर्ती निकाली है। जिनके लिए 5वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के तहत एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम ने चपरासी, सफाई वाला, क्लर्क, डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित कई पद पर भर्तियां निकाली हैं। 
12:45 PM, 28-Dec-2022

RRB Group D Result 2022 Declared

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का स्कोरकार्ड घोषित कर दिया गया है। वे कैंडिडेट्स जिन्होंने रेलवे की ये परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in से परिणाम चेक कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed