फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरियां: नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट, सब- इंस्पेक्टर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक हो रही हैं बंपर भर्तियां

Wed, 22 Jul 2020 05:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri  sarkari naukri 2020 government jobs ssc nurse to account assistant, sub-inspector to forest guard  recruitment jobs 2020
नर्स - फोटो : pixabay

Sarkari naukri recruitment 2020: वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान नौकरियों पर बेहद संकट आया है। हर कोई नौकरी की तलाश में है। कई कंपनियों ने साफ कर दिया है कि वो इस दौरान छटनी नहीं करेंगी। विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों ने, तो बाकायदा इस महामारी के दौरान नौकरियों के लिए आवेदन तक मांगे हैं। बात जब सरकारी नौकरियों की हो, तो इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इनके लिए अधिसूचना जारी हुई है और आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट तक, सब-इंस्पेक्टर से  लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि हाथ से मौका न छूटें।


 

 

sarkari naukri  sarkari naukri 2020 government jobs ssc nurse to account assistant, sub-inspector to forest guard  recruitment jobs 2020
कोरोना काल में नर्स - फोटो : PTI

नर्स से लेकर लैब टेक्निशियन तक नौकरियों के लिए आवेदन का मौका
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित गर्वमेंट जनरल हॉस्पिटल में नर्स से लेकर लैब टेक्निशियन व रेडियोग्राफर्स से लेकर ओटी असिस्टेंट तक कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने फिक्स वेतन दिया जाएगा। इन नौकरियों के लिए आवेदन की तिथि 25 जुलाई तक है, ऐसे में अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो फौरन आवेदन करें। ज्यादा जानकारी अगली स्लाइड में पढ़िए
 

sarkari naukri  sarkari naukri 2020 government jobs ssc nurse to account assistant, sub-inspector to forest guard  recruitment jobs 2020
सांकेतिक चित्र

इन पदों के लिए आवेदन की स्क्रूटनी 1 अगस्त को होगी। जबकि पांच अगस्त को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। हालांकि, इन पदों पर अभी भर्तियां कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर होंगी। संभव है कि बाद में इन पदों पर हुई भर्तियों को परमानेंट कर दिया जाए। यहां स्टाफ नर्स की 150 वैकेंसी हैं, जिसमें हर महीने 34000 रुपये का फिक्स वेतन मिलेगा लैब टेक्निशियन की दो वैकेंसी हैं, जिसमें हर महीने 28000 रुपये का फिक्स वेतन मिलेगा। चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट की एक वैकेंसी है जिसमें हर महीने  49520 का तय वेतन मिलेगा। इसी तरह, दो वैकेंसी रेडियो ग्राफर्स और छह वैकेंसी ओटी असिस्टेंट की है, जहां क्रमश: हर महीने 30660 रुपये व 14250 का फिक्स वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के लिए उम्मीदवार की उम्र 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukri  sarkari naukri 2020 government jobs ssc nurse to account assistant, sub-inspector to forest guard  recruitment jobs 2020
सरकारी नौकरी - फोटो : Social Media

अकाउंटेंट असिस्टेंट की नौकरियां
जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड अकाउंटेंट असिस्टेंट (पंचायत) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। यहां इन पदों के लिए 1889 भर्तियां होनी हैं। इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से ही शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवारों को 350 रुपये का आवेदन का भुगतान नेट बैंकिग, मास्टर कार्ड, रुपे, क्रेडिट और डेविड कार्ड के माध्यम से करना होगा। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, तो  jkssb.nic.in वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
sarkari naukri  sarkari naukri 2020 government jobs ssc nurse to account assistant, sub-inspector to forest guard  recruitment jobs 2020
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRB) जल्द ही 6,130 पदों पर भर्ती विज्ञापन निकाल सकता है। ये भर्तियां सब इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस (पुरुष / महिला), प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और फायर सर्विस सेकेंड ऑफिसर (पुरुष) पदों पर की जाएंगी। हाल ही में बोर्ड ने प्रतिष्ठित कंपनियों या एजेंसियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोली के लिए अधिसूचना जारी की है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed