Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में निकली है वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी
{"_id":"602c870e4fa5f81a25122cef","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-apply-online-for-teaching-jobs-indian-navy-and-air-force-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में निकली है वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 17 Feb 2021 04:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 17 Feb 2021 04:36 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तालाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:30 PM, 17-Feb-2021
ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका
सुप्रीम कोर्ट में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जूनियर ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा इन पदों पर अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक आपको उपलब्ध कराया जा रहा है।
03:20 PM, 17-Feb-2021
पुलिस कांस्टेबल के 8632 पदों पर बंपर भर्तियां, 20 फरवरी तक करें आवेदन
पश्चिम बंगाल में पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्तियां चल रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इन पदों पर नौकरी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें। अधिक जानकारी इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।
विज्ञापन
02:11 PM, 17-Feb-2021
CISF में नौकरी करने का शानदार मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी भी
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एसआई, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की आज ही आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:31 PM, 17-Feb-2021
उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा ही मिलेगी सरकारी नौकरी
UPPCL JE Vacancy 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत नीचे दिए लिंक से आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
आधिकारिक अधिसूचना
ऑनलाइन आवेदन लिंक
आधिकारिक अधिसूचना
12:44 PM, 17-Feb-2021
भारतीय वायुसेना में भर्तियां, 10वीं पास भी करें आवेदन
भारतीय वायुसेना में नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। यहां ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:01 AM, 17-Feb-2021
IOCL: युवाओं के लिए नौकरियां, 12वीं पास भी करेें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 12वीं से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवदेन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक आपको इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएंगे।
आवेदन लिंक
आवेदन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 17-Feb-2021
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग (दिल्ली) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। खास बात है कि इस नौकरी के लिए दसवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें।
09:24 AM, 17-Feb-2021
PRO के पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारियों (Public Relation Officer) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें और तुरंत आवदेन करें।
08:43 AM, 17-Feb-2021
टीचर के पदों पर 1.5 लाख तक सैलरी, आज ही करें आवेदन
सरकारी शिक्षक भर्ती 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नौकरी से संबंधित सभी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
08:05 AM, 17-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में निकली है वैकेंसी, मिलेगी बेहतरीन सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी
CCL Recruitment 2021: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी, 2021 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी लें।