फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: भारतीय मानक ब्यूरो, लोक सेवा आयोग समेत कई विभागों में नौकरी के मौके

Sat, 29 Feb 2020 05:30 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 29 Feb 2020 05:30 PM IST
खास बातें

  • लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका
  • PSC: स्नातकों के लिए सैकड़ों पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
  • यहां है इंजीनियर के पद खाली, आज ही करें आवेदन
  • अन्य विभागों में हो रहीं भर्तियाें के बारे में लें जानकारी

Sarkari Naukari live 2020 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), एचपीटीडीसी, लोक सेवा आयोग से लेकर पुलिस समेत कई विभिन्न जगहों पर भर्तियां निकाली गई हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें पता ही नहीं होता की किस विभाग में आवेदन निकले हैं और कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है, देर हो चुकी होती है। लेकिन अब इनकी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। हम यहां आपको इन सभी भर्तियों की पूरी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates Vacancy In BIS, UKSSSC, POLICE Recruitment Govt Jobs
सरकारी नौकरी 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:29 PM, 29-Feb-2020
CDAC Recruitment 2020: सीडैक यानी प्रगत संगणन विकास केंद्र में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रोजेक्ट इंजीनियर एंड प्रोजेक्ट मैनेजर के 132 पदों पर ये भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवारों के लिए पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
04:44 PM, 29-Feb-2020

ग्रैजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, बेहद आसान है चयन प्रक्रिया

NHAI Recruitment 2020: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां मैनेजर के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च, 2020 को समाप्त हो जाएगी।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
04:41 PM, 29-Feb-2020

रेलवे में 2792 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां

Railway Recruitment 2020 – रेलवे फिर एक बार युवाओं को नौकरी का मौका दे रहा है। इस बार पूर्वी रेलवे में बंपर भर्तियों होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 2792 पदों पर कि जाएंगी। जो युवा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
03:06 PM, 29-Feb-2020

BSSC: मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां है डायरेक्ट लिंक

BSSC (Bihar Staff Selection Commission) 2020: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आयोग ने प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता की मुख्य परीक्षा के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
02:48 PM, 29-Feb-2020

12वीं पास के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, यहां 7000 खाली पदों पर हो रही भर्तियां

MSSC Recruitment 2020: महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल (राज्य स्टेट सिक्योरिटी फोर्स) ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कि है। इस भर्ती के तहत सात हजार सिक्योरिटी गार्ड के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
01:45 PM, 29-Feb-2020
Air India Recruitment 2020: एअर इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि मैनेजर, ऑफिसर, ग्राहक एजेंट समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 29-Feb-2020

CRPF में 1412 पद खाली, 12वीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन

CRPF Recruitment 2020- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर समस्त जानकारी से अवगत होकर आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:30 PM, 29-Feb-2020

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

DMW (Diesel Loco Modernisation Works) Recruitment 2020: डीजल रेलईंजन आधुनिकीकरण कारखाना (डीएमडबल्यू) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी, 2020 से शुरू हो चुकी है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
11:32 AM, 29-Feb-2020

आठवीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क

DTE (Directorate of Technical Education) Assam Recruitment 2020: असम के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां ग्रुप 'डी' के लिए चल रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
11:13 AM, 29-Feb-2020

अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हो रही हैं भर्तियां

UKSSSC Recruitment 2020 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे 02 मार्च, 2020 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति देखें। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed