BSSC (Bihar Staff Selection Commission) 2020: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अनेक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आयोग ने प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता की मुख्य परीक्षा के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 फरवरी, 2020 से शुरू हो गई है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक खबर में आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
BSSC: मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा का नाम -
प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा 2014 - 12140 पद
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 29 फरवरी, 2020
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 मार्च, 2020
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 16 मार्च, 2020
आयु सीमा -
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा बिहार कर्मचारी चयन आयोग के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया -
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क -
- अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 750 रुपये
- आरक्षित वर्ग (केवल बिहार राज्य के) के उम्मीदवारों के लिए - 200 रुपये
- बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवार महिलाओं और पुरूषों के लिए - 750 रुपये
- दिव्यांगजनों के लिए - 200 रुपये
ऐसे भरें आवेदन शुल्क -
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग के माध्यम से ही भरना होगा।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी विभागों में हो रहीं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : आठवीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।