Hindi News
›
Live
›
Jobs
›
Government Jobs
›
Sarkari Naukri 2020 Live Updates Today in Hindi: DRDO, Bank and Railway Jobs, apply online
Sarkari Naukri 2020: डीआरडीओ, भारतीय सेना, रेलवे सहित कई विभागों में सरकारी नौकरी के अवसर
{"_id":"5facbd1124edec56385f065d","slug":"sarkari-naukri-2020-live-updates-today-in-hindi-drdo-bank-and-railway-jobs-apply-online","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: डीआरडीओ, भारतीय सेना, रेलवे सहित कई विभागों में सरकारी नौकरी के अवसर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:24 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज amarujala.com आपको यहां राज्य और केंद्र के विभिन्न विभागों में होने जा रही भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। इनकी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। यहां हम सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे।
अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
Link Copied
लाइव अपडेट
04:39 PM, 12-Nov-2020
8000 से ज्यादा पदों पर पुलिस भर्ती
बिहार में 8415 पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। सीएसबीसी द्वारा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया कल यानि 13 नवंबर, 2020 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन करा लें। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। ऑनलाइन आवेदन करनेे के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पीईटी के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:31 PM, 12-Nov-2020
ये भी जानें...
क्या आप अपनी नौकरी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं? अगर हां तो यह जरूर पढ़िए।
विज्ञापन
02:31 PM, 12-Nov-2020
UCO Bank में सरकारी नौकरी के अवसर
जो अभ्यर्थी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह खुशखबरी है। यूको बैंक में कई पदों पर नियुक्तियां हो रही हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर को समाप्त हो रही है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिएयहां क्लिक करें।
01:38 PM, 12-Nov-2020
BEL में करना चाहते हैं नौकरी तो करें आवेदन
देश की नवरत्न कंपनी में नौकरी का बेहतरीन मौका सामने है। BEL भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यानि कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। तो देर किस बात की तुरंत करिए आवेदन। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:02 PM, 12-Nov-2020
हाथ से न जानें दें उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है तो आप आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। ये नौकरियां जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों के लिए निकाली गईं हैं। इच्छुक उम्मीदवार http://upenergy.in इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:18 PM, 12-Nov-2020
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बेहद आसानी से मिलेगी नौकरी
उत्तर प्रदेश में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। रीजनल इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से ज्यादा आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अच्छी सैलरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। तो फिर देर किस बात की, जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को इस वेबसाइट uppsc.up.nic.in. के माध्यम से पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 12-Nov-2020
Join Indian Army: स्नातक आज ही करें आवेदन
भारतीय सेना (Indian Army) से जुड़ने का शानदार मौका है। भारतीय सेना ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) टेक्निकल कोर्स के तहत पुरुषों व महिलाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करिए आवेदन, कहीं हाथ से न निकल जाए मौका। 20 वर्ष से 27 वर्ष आयु वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:48 AM, 12-Nov-2020
भारतीय रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, मेरिट से होगा चयन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई खाली पदों को भरने के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:55 AM, 12-Nov-2020
Sarkari Naukri 2020: डीआरडीओ, भारतीय सेना, रेलवे सहित कई विभागों में सरकारी नौकरी के अवसर
DRDO 2020: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। DRDO ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू के तहत सेलेक्शन होगा। बता दें कि इंटरव्यू की तारीख बेहद नजदीक है। 13 नवंबर को सुबह ही इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें। इसके अलावा नोटिफिकेशन लिंक पर भी क्लिक करके देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।