फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, आज ही करें आवेदन

Sun, 22 Mar 2020 04:12 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 22 Mar 2020 04:12 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 LIVE : भारत भर में केंद्रों हो या राज्य में होने वाली हर सरकारी नौकरी के बारे में amarujala.com  आपको यहां प्रतिदिन प्रत्येक विभागों मेंं निकलीं भर्तियों से अवगत कराता है। उम्मीदवार फ्रेशर्स, अनुभवी या चाहे 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक हो, यहां हर उम्मीदवार को उनकी योग्यताओं के अनुसार सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार को किसी कैफे या अन्य वेबसाइट पर जाने कि कोई जरूरत नहीं है, यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates: NALCO, NPCIL, HAL These jobs are waiting for you today
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:09 PM, 22-Mar-2020
BHEL Recruitment 2020 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे BHEL की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:09 PM, 22-Mar-2020
NPCIL Recruitment 2020: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
02:29 PM, 22-Mar-2020
eCourts Recruitment 2020 – जिला और सत्र न्यायाधीश कार्यालय, झज्जर में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये आवेदन सफाई कर्मचारी और लिफ्टमैन पदों पर निकाले गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:58 PM, 22-Mar-2020
NALCO Recruitment 2020: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) ने ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 09 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:47 PM, 22-Mar-2020
DDA Recruitment 2020- दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 629 पदों पर ये आवेदन मांगे गए हैं। सहायक निदेशक, सहायक लेखाकार अधिकारी, वास्तुकला अधिकारी, योजना सहायक, स्टेनोग्राफर, पटवारी, माली सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ये प्रक्रिया चल रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:25 PM, 22-Mar-2020
HPSSSB recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास तीन अप्रैल तक का वक्त है। अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं और इन पदों के लिए योग्य हैं, तो तय समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर करें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:35 AM, 22-Mar-2020
MPSC ESE 2020: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आप महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नोटिफिकेशन को चेक कर सके हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:35 AM, 22-Mar-2020
अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में निकली हुई हैं। ये सरकारी नौकरियां हाईकोर्ट, पुलिस अवर सेवा आयोग, लोक सेवा आयोग और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली हुई हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:05 AM, 22-Mar-2020
आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी निकली है।  ये सरकारी नौकरियां तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने निकाली है। योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए 24 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
08:35 AM, 22-Mar-2020
MMRDA Recruitment 2020 : महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRDA) युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे मुंबई मेट्रो कॉपोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed