HPSSSB recruitment 2020: इन पदों के लिए निकली 900 से ज्यादा सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
HPSSSB recruitment 2020: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास तीन अप्रैल तक का वक्त है। अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं और इन पदों के लिए योग्य हैं, तो तय समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर करें। सबसे खास बात है कि इन पदों पर आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
क्या है आयोग की आधिकारिक वेबसाइट?
hpsssb.hp.gov.in
आपको यहां इन नौकरियों के संबंध में नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें आपको सारी जानकारी विस्तार से मिलेगी। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग (HPSSSB) ने 943 पदों के लिए ये नौकरियां निकाली हैं। नोटिफिकेशन के तहत जूनियर ऑफिसर,जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, टीजीटी, सुपरवाइजर,सब इंस्पेक्टर, मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड समेत अन्य पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।
इन पदों के लिए निकली हैं सरकारी नौकरियां
- टीजीटी (आर्ट्स) - 307 पद
- टीजीटी (नॉन मेडिकल) - 144 पद
- टीजीटी (मेडिकल) - 136 पद
- मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड 2 - 154 पद
- जूनियर ऑफिसर (आईटी) - 5 पद
- जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर - 5 पद
- सुपरवाइजर / वर्क इंस्पेक्टर - 2 पद
- फार्मासिस्ट (एलोपैथी) - 19 पद
- लैब असिस्टेंट - 11 पद
- रेडियोग्राफर (एलोपैथी) - 80 पद
- जूनियर टेक्नीशियन - 7 पद
- असिस्टेंट प्रोग्रामर - 1 पद
- सुपरवाइजर - 1 पद
- सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) - 3 पद
इन पदों पर आवेदन के लिए जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 360 रुपये और एससी/एसटी को 120 रुपये का शुल्क देना होगा।