फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Technician Recruitment 224 registration last date tomorrow, Apply now at rrbapply.gov.in for 14298 posts

RRB Technician 2024: रेलवे में 14298 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक; तुरंत भर लें फॉर्म, तरीका ये रहा

Tue, 15 Oct 2024 04:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Oct 2024 04:57 PM IST
सार

RRB Technician Last Date: रेलवे में तकनीशियन की बंपर भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। कुल 14,298 पदों पर भर्ती होनी है।
 

विज्ञापन
RRB Technician Recruitment 224 registration last date tomorrow, Apply now at rrbapply.gov.in for 14298 posts
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB Technician Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से तकनीशियन के 14,298 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। चूंकि आवदेन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, यानी 16 अक्तूबर है।

विज्ञापन

21 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन पत्र में संशोधन

यदि उम्मीदवार आवेदन करने के बाद अपने आवेदन पत्र में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो इसके लिए मोडिफिकेशन विंडो 17 से 21 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो पहले ही बंद हो चुकी है। जिसे दोबारा 16 अक्तूबर तक के लिए खोला गया है। इसलिए इस बार मौके से न चूकें, समय से अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 26 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा

तकनीशियन भर्ती परीक्षा 16 से 26 दिसंबर तक होगी। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपनी एग्जाम सिटी की डिटेल्स चेक कर सकेंगे। इस बार आरआरबी तकनीशियन भर्ती के आवेदकों के लिए राहत की खबर यह है कि इस भर्ती में सिर्फ एक ही पेपर होगा। वर्ष 2018 में जब 26000 पदों पर भर्ती निकली थी तब दो चरणों का सीबीटी एग्जाम लिया गया था।

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

RRB Technician Exam Pattern: आरआरबी तकनीशियन परीक्षा का पैटर्न

  • टेक्नीशियन ग्रेड-।: परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को इसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक एक नंबर का होगा।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25, मैथ्स से 25, जनरल साइंस से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।


परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। 

RRB Technician Apply: आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाएं।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने पर, खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed