फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Technician 2026: Application Status From Sept 11, CBT Exam From October 6

रेलवे: आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा 6 से 9 अक्तूबर तक, 11 सितंबर से देख सकेंगे फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं

Thu, 10 Sep 2026 08:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

RRB Technician 2026: रेलवे तकनीशियन भर्ती में आवेदन की जांच पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थी 11 सितंबर से आवेदन की स्थिति देख सकेंगे। वहीं, तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 से 9 अक्तूबर के बीच होगी।
 

विज्ञापन
RRB Technician 2026: Application Status From Sept 11, CBT Exam From October 6
Indian Railways, Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRB Technician 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन भर्ती के तहत जमा किए गए आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह भर्ती सीईएन संख्या 02/2026 के तहत हो रही है। बोर्ड ने 10 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया है कि अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 से अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। इस भर्ती की मूल अधिसूचना 30 जून 2026 को जारी की गई थी।

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 02/2026
पद तकनीशियन ग्रेड 1 और तकनीशियन ग्रेड 3
मूल अधिसूचना की तिथि 30 जून 2026
आवेदन की स्थिति देखने की शुरुआत 11 सितंबर 2026
सूचना जारी होने की तिथि 10 सितंबर 2026
कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 से 9 अक्तूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की स्थिति में क्या-क्या दिखेगा?

लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन की स्थिति तीन में से किसी एक रूप में दिखाई देगी।

  • अस्थायी रूप से स्वीकार (Provisionally Accepted): आवेदन को अस्थायी रूप से स्वीकार किया गया है।
  • सशर्त रूप से स्वीकार (Conditionally Accepted): आवेदन को कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है।
  • खारिज {Rejected (Along with reasons for rejection)}: आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है। ऐसे मामलों में खारिज किए जाने का स्पष्ट कारण पोर्टल पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

अभ्यर्थी 11 सितंबर से अपना आवेदन विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाने होंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकरण संख्या या आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर उपलब्ध आवेदन स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपना आवेदन विवरण और उसकी स्थिति देखें।


अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी आवेदन स्थिति की जानकारी भेजी जा रही है। फिर भी किसी तकनीकी परेशानी से बचने के लिए वेबसाइट पर जाकर खुद स्थिति जांच लेना बेहतर होगा।

रेलवे तकनीशियन की परीक्षा कब होगी?

आवेदन प्रक्रिया के बाद अब भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम भी सामने आ गया है। आरआरबी के 10 सितंबर 2026 के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, तकनीशियन ग्रेड 1 और तकनीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तारीख से लगभग चार दिन पहले ई-कॉल लेटर यानी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
 

परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी कब मिलेगी?

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके लिए लिंक आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यात्रा प्राधिकरण की जानकारी भी इसी माध्यम से उपलब्ध होगी।

आवेदन स्थिति में परेशानी हो तो कहां संपर्क करें?

अभ्यर्थी आवेदन की स्थिति से जुड़ी किसी समस्या या पूछताछ के लिए आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

 
विवरण जानकारी
हेल्पलाइन नंबर 9592001188, 01725653333
ईमेल rrb.help@csc.gov.in
संपर्क का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
दिन सोमवार से शुक्रवार


अभ्यर्थियों को आवेदन की स्थिति जांचने के साथ परीक्षा शहर, तारीख और प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed