RRB NTPC 2021: 23 जुलाई से शुरू हो रही हैं परीक्षाएं, जानें कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC के सातवें चरण की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए आप एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
भारतीय रेलवे में लंबे समय से चल रही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के सातवें और आखिरी चरण की परीक्षाएं 23 जुलाई से शुरू हो रही हैं। रेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 जुलाई से 31 जुलाई के मध्यम आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को कोरना काल के मद्देनजर पूरी सुरक्षा के तहत कराने के लिए सारी तैयारी की जा चुकी है। बता दें कि RRB NTPC परीक्षा के लिए देश के लगभग 76 शहरों में 260 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों में परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 50% क्षमता के साथ आयोजित कराई जाएंगी। रेल मंत्रालय के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पहले फेज में कुल 2.78 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा की तिथि व शहर को देखने के लिए लिंक परीक्षा के दस दिन पहले RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फ्री ट्रैवलिंग अथॉरिटी पास भी 10 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।। छात्र परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए इस तरह करें खुद को तैयार
अगर आप भी RRB NTPC भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET, CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है। साथ ही आप ढेरों फ्री मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा प्रैक्टिस कर सकते हैं। आप अपने फोन में Safalta-app डाउनलोड कर यहां चल रहे फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।