फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Admit Card 2022 Sarkari Naukri exam date for rrc 2019 recruitment and other posts will release soon check details at rrbcdg.gov.in

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा इस तारीख पर होगी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र  

Mon, 24 Jan 2022 08:07 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 24 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए फरवरी, 2022 में परीक्षा का आयोजन होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 1 के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RRB Group D Admit Card 2022 Sarkari Naukri exam date for rrc 2019 recruitment and other posts will release soon check details at rrbcdg.gov.in
RRB Group D Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के विभिन्न पदों पर फरवरी,2022 के महीने में होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 1 के लिए आरआरबी ग्रुप डी के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा 23 फरवरी, 2022 को आयोजित होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस तिथि से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र व अन्य विवरण को लेकर आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न रेलवे क्षेत्रों में इस परीक्षा के माध्यम से लेवल 1 के पदों के लिए कुल 1,03,769 पदों पर भर्तियां करेगा। आरआरबी की तरफ से उन उम्मीदवारों की स्थिति भी जारी की जाएगी जिन्होंने  रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ग्रुप डी भर्ती 2019 केल िए आवेदन किया था।

विज्ञापन

RRB Group D Admit Card 2022 ये है परीक्षा पैटर्न

आरआरसी ग्रुप डी ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य विज्ञान में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य जागरूकता के 20 अंक के प्रश्न और करंट अफेयर्स के 20 अंक के प्रश्न, सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क के 30 अंक और गणित 25 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षण की अवधि 90 मिनट यानी एक घंटा 30 मिनट की होगी। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों का 1/3 प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटा जाएगा।

विज्ञापन

RRB Group D Admit Card 2022 को ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के लिए नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर जाकर लॉग इन करते हुए जानकारियों को भरें।
  • अब उम्मीदवार लॉग इन करते हुए पंजीकरण अंक और जन्म तिथि को दर्ज करें।
  • अब सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उम्मीदवारों का आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed