{"_id":"689d555e18e691583f0fd900","slug":"rpsc-teacher-recruitment-2025-over-3200-school-lecturer-posts-in-rajasthan-opportunity-for-b-ed-holders-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में 3200+ स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती शुरू, B.Ed वालों के लिए मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में 3200+ स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती शुरू, B.Ed वालों के लिए मौका
Thu, 14 Aug 2025 08:49 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:49 AM IST
सार
RPSC School Lecturer Recruitment: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल व्याख्याता के 3225 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल व्याख्याता (1st Grade Teacher) के 3225 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से 12 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
किस विषय में कितनी भर्तियां?
इस भर्ती के तहत कुल 27 विषयों में प्राध्यापक और कोच के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुछ प्रमुख विषयों में पदों की संख्या इस प्रकार है:| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| हिंदी | 710 |
| कॉमर्स | 430 |
| पॉलिटिकल साइंस | 330 |
| भूगोल (Geography) | 270 |
| अंग्रेजी | 307 |
| इतिहास (History) | 170 |
योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास बी.एड (Bachelor of Education) की डिग्री भी होनी चाहिए। केवल वे ही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे जिन्होंने दोनों आवश्यक शैक्षिक योग्यताएं पूरी कर रखी हों।आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो दो चरणों में आयोजित होगी। पहला पेपर सामान्य ज्ञान और शैक्षिक परिप्रेक्ष्य पर आधारित होगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी और यह 150 अंकों का होगा। वहीं, दूसरा पेपर संबंधित विषय से जुड़ा होगा, जिसकी अवधि 3 घंटे तय की गई है और यह 300 अंकों का होगा। दोनों पेपरों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।कैसे करें आवेदन?
- RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब "School Lecturer (1st Grade Teacher) Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जानकारियां भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।