RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में वरिष्ठ शिक्षक पदों पर निकलीं भर्तियां, 06 फरवरी से शुरू होगा आवेदन
RPSC Senior Teacher Recruitment 2024: आरपीएससी ने वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विस्तार
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने विभिन्न विषयों के लिए वरिष्ठ शिक्षक 2024 के 374 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 06 मार्च 2024 रात 12 बजे तक है।
RPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
राजस्थान लोक सेवा आयोग के तहत वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए 374 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन रिक्तियों का विवरण विषयवार आप नीचे देख सकते हैं-
-
संस्कृत : 79 पद
-
हिंदी : 39 पद
-
अंग्रेजी : 49 पद
-
सामान्य विज्ञान: 65 पद
-
गणित : 68 पद
-
विज्ञान : 47 पद
RPSC Recruitment आयु सीमा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी की गई वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RPSC Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
RPSC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
-
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।