फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS Prelims 2024 syllabus out at rpsc.rajasthan.gov.in; registration window will open from 19 Sep

RPSC RAS Syllabus: आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न, देखें पूरा पाठ्यक्रम

Wed, 18 Sep 2024 02:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

RPSC RAS Prelims Syllabus 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को आयोजित की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 19 सितंबर से शुरू हो जाएगी। विस्तृत विवरण आगे पढ़ें।
 

विज्ञापन
RPSC RAS Prelims 2024 syllabus out at rpsc.rajasthan.gov.in; registration window will open from 19 Sep
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RPSC RAS Syllabus 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2 फरवरी, 2025 को होने वाली राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RPSC RAS 2024) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। आरपीएससी पाठ्यक्रम के साथ, आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर अंकन योजना और परीक्षा पैटर्न भी जारी किया है।

विज्ञापन

RPSC RAS 2024 Registration Date: कल शुरू होगा पंजीकरण

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस प्रारंभिक 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, 19 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य 346 राज्य सेवा पदों और 387 अधीनस्थों सहित कुल 733 रिक्तियों को भरना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

RPSC RAS 2024 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (CCE) प्रारंभिक परीक्षा 2024 में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय पर एक पेपर होगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और अधिकतम 200 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी और प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न होंगे।

अंकन योजना के अनुसार, नकारात्मक अंकन होगा और गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में होगी। पेपर का मानक स्नातक डिग्री स्तर का होगा। मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को उनकी अंतिम योग्यता निर्धारित करने के लिए नहीं गिना जाएगा।"

विज्ञापन

RPSC RAS Prelims 2024 Syllabus: ये रहा पाठ्यक्रम 

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आरपीएससी पाठ्यक्रम के अंतर्गत इकाइयां इस प्रकार हैं: 

  • राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत 
  • भारतीय इतिहास 
  • विश्व और भारत का भूगोल 
  • राजस्थान का भूगोल
  • भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन 
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था 
  • आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था 
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था 
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी 
  • तर्क और मानसिक क्षमता
  • सामयिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed