{"_id":"5d8853758ebc3e93b532bfcd","slug":"rpf-railway-protection-force-claims-biggest-recuritment-for-over-10-thousand-jawans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPF की सबसे बड़ी भर्ती का दावा, 10,500 युवाओं को नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPF की सबसे बड़ी भर्ती का दावा, 10,500 युवाओं को नौकरी
Mon, 23 Sep 2019 10:39 AM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भारतीय रेल द्वारा 10,500 कर्मचारियों की भर्तियां की गई हैं। बता दें कि इस भर्ती में कॉन्स्टेबल की 50 फीसदी सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहीं। रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पिछले वर्ष (2018) मई में शुरू हुई थी और अभी हाल ही में खत्म की गई है।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेल में कुल 10, 500 कर्मचारियों में से 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कॉन्स्टेबल और 789 सहायक कर्मचारी पदों पर भर्तियां हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में महिला कॉन्स्टेबल पदों की संख्या लगभग 2.25 फीसदी है। जिसको देखकर रेल मंत्रालय के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भर्तियों को बल दिया है। केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक का कहना है कि आरपीएफ में ये सबसे बड़ी भर्तियां हैं। जिनमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त किए गए हैं।
विज्ञापन
रिक्तियों की बात करें तो 14.25 लाख आवेदन उप-निरीक्षक के पदों के लिए प्राप्त हए, जबकि इस पद के लिए 1,120 सीटें ही हैं। कॉन्स्टेबल पद के लिए 59 लाख आवेदन किए गए और सहायक पद के लिए लगभग नौ लाख आवेदन पत्र मिले हैं। बता करें भर्ती की तो 1,120 पदों पर 819 पुरूष और 301 महिलाओं की भर्तियां हुई।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।