फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment Process start soon for constable and 5 thousand sub inspector in uttar pradesh

42 हजार सिपाही और 5 हजार दरोगा की भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 21 Dec 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Dec 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
Recruitment Process start soon for constable and 5 thousand sub inspector in uttar pradesh

पुलिस में होने वाली सिपाही व दरोगा की भर्ती के लिए बहुत जल्द प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जाएगा। सिपाही के लिए लगभग 42 हजार और दरोगा के पांच हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


डीजीपी सुलखान सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण क्षमता के हिसाब से फिलहाल लगभग 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके अलावा 5 हजार दरोगा के पद पर भी भर्ती की जाएगी। इसका भी प्रस्ताव शीघ्र भर्ती बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPTET रिजल्ट के बाद 68,500 शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम जल्द, शिक्षामित्रों को मिलेगा 'वेटेज'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2015 में शुरू की गई लगभग 35 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया का मामला न्यायालय में लंबित है। अगले पांच साल में डेढ़ लाख खाली पड़े पदों को भरने का वादा न्यायालय से किया गया है। उसी क्रम में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

24 हजार नागरिक पुलिस और 18 हजार पीएसी के लिए होगी भर्ती

Recruitment Process start soon for constable and 5 thousand sub inspector in uttar pradesh

डीजीपी ने बताया कि पूर्व में भर्ती बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव में संशोधन किया गया है। पहले जहां 7 हजार पीएसी और लगभग 35 हजार नागरिक पुलिस के लिए प्रस्ताव भेजा गया था उसे अब संशोधित कर लगभग 18 हजार पीएसी व लगभग 24 हजार नागरिक पुलिस के पदों के लिए प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की क्षमता को देखते हुए यह संख्या तय की गई है। नागरिक पुलिस के पद पर होने वाली भर्ती के 24 हजार के कुल पदों में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यानी 4800 महिला सिपाही और 19200 पुरुष सिपाही की भर्ती होगी। डीजीपी ने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण सिपाहियों को दो पार्ट में प्रशिक्षिण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दरोगा भर्ती परीक्षा : पहले दिन 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नहीं दिया एग्जाम, 70 हजार होने ‌थे शामिल

उधर, भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सीधी भर्ती के लिए अधियाचन (प्रस्ताव) मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि अधिकतम एक सप्ताह में विज्ञप्ति निकालकर आवेदन मांगे जाएं। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष के लिए अलग अलग विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed