फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of TGT in Chandigarh

शिक्षकों के 500 से अधिक पद खाली, करें आवेदन

Sun, 09 Nov 2014 07:59 AM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of TGT in Chandigarh

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने जूनियर टीजीटी के शिक्षकों और शिक्षिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। जारी की गई कुल 548 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 172 पद, एससी के लिए 139 आरक्षित है वहीं 237 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधितकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। शैक्षिक तौर पर इन पदों के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों को साथ संबंधित विषय में स्नातक किया हो, 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड की डिग्री हासिल की हो तथा टेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन

इन विषयों के शिक्षक करें आवेदन

Recruitment of TGT in Chandigarh

विज्ञापित पदों में विज्ञान नॉन मेडिकल के 61 पद, विज्ञान मेडिकल के 54 पद, सामाजिक अध्ययन के 112 पद, गणित के 27 पद, संगीत के 3 पद, फाइन आर्ट्स के 82 पद, अंग्रेजी के 46 पद, हिंदी के 49 पद, पंजाबी के 47 पद, संस्कृत के 19 पद, डीपीई के 46 पद और गृह विज्ञान के 2 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 5,000 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा एससी वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती पोर्टल की वेबसाइट http://recruitment-portal.in/UTED2014JBTNTT/Downloads/regular_tgt_2014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed