फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Stenographer and senior assistant in Concor

बेहतरीन सैलरी के साथ सैकड़ों नौकरी, यहां भरें फॉर्म

Thu, 23 Jul 2015 03:14 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Stenographer and senior assistant in Concor

भारत सरकार के नवरत्न उपक्रमों में शामिल भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कॉनकॉर) ने 185 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में असिस्टेंट सुपरवाइजर के 04 पद, सीनियर असिस्टेंट के 174 पद, सीनियर असिस्टेंट के 03 पद और स्टेनोग्राफर के 04 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत असिस्टेंट सुपरवाइजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 13,220 - 34,320 और 10,220 - 27,100 रुपये पदों के अनुसार दिये जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of Stenographer and senior assistant in Concor

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार कॉनकॉर की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन शुल्क के तौर पर असिस्टेंट सुपरवाइजर के लिए 250 रुपये एवं सीनियर असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर के लिए 150 रुपये निर्धारित है।

आवेदन शुल्क डेविट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाएंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक कॉनकॉर की आधिकारिक वेबसाइट www. concorindia.co.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed