SSC में छप्पर फाड़ के नौकरी, 1000 पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1,000 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री या समकक्ष होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु विभाग के अनुसार 27/30/32 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु यीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2015 से की जाएगी। उपरोक्त पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेड पे 4,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। विज्ञापित पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये निर्धारित माध्यम ये जमा करने होंगे।
प्रथम चरण के पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त, 2015 और पूर्णरूप से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2015 है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://ssconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।