फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of graduates by SSC CGL Exam

जारी हो गए हैं SSC के फॉर्म, जान लीजिए पूरा कार्यक्रम

Thu, 07 May 2015 12:48 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of graduates by SSC CGL Exam

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस परीक्षा के माध्यम से ऑडिटर, असिस्टेंट, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत पदों के अनुसार अधिकतम आयु 25 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को पदों के अनुसार वेतनमान के तौर पर पेयबैंड-I के तहत 5,200-20,200 तथा पेयबैंड-II के तहत 9,300-34,800 रुपये ग्रेड पे 4,600 / 4,200 / 2,800 / 2,400 रुपये दिये जाएंगे।

विज्ञापन

9 व 16 अगस्त को होगी परीक्षा

Recruitment of graduates by SSC CGL Exam

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से‌ किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार चुने हुए माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जून, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन किसी भी एक माध्यम से जमा ‌करने होंगे।

महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्‍क का कोई प्रावधान नहीं है। इन पदों पर चयन तीन चरणों में पूरा होगा। टीयर-I की परीक्षा 9 अगस्त और 16 अगस्त, 2015 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://ssconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed