फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Assistant Professor in DU

भारती कॉलेज में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका

Thu, 16 Apr 2015 03:40 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Assistant Professor in DU

भारती कॉलेज में विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफसरों के 57 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन में वाणिज्य के 12, कंप्यूटर साइंस के 2, अर्थशास्त्र के 4, अंग्रेजी के 7, पर्यावरण अध्ययन के 2, हिंदी के 9, इतिहास के 6,  राजनीति विज्ञान के 10, संस्कृत के 4 और डायरेक्टर, शारीरिक शिक्षा के 1 सहायक प्रोफेसर की जरूरत है। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता दिल्ली विश्वविद्यालय / यूजीसी के मापदंडों के अनुसार तय की गई है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए स्नातकोत्तर में 55% अंकों के साथ पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही नेट की परीक्षा उर्त्तीण होना भी आवश्यक है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन पत्र भरते समय ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।

विज्ञापन

1 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of Assistant Professor in DU

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञप्‍ति में किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार करने को कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इन पदों पर ओवदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालें और आगे की चयन प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2015 निर्धारित ‌की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक कॉलेज की वेबसाइट http://bharaticollege.com/online-application-form-for-the-post-assistant-professor/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed