फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Keral highcourt

हाईकोर्ट में सहायक के पदों पर बड़ी भर्ती

Tue, 11 Nov 2014 09:10 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Keral highcourt

केरल हाईकोर्ट ने सहायकों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा और इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा। कॉल लेटर वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा का आयोजन कोहीकोड, पलक्कड, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुजा और एमाकुलम में किया जाएगा। किसी अन्य केंद्र पर परीक्षा आयोजित करने के लिए निवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।  वेतनमान के तौर पर सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 13900-24040 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Keral highcourt

शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री प्राप्त की हो या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो अथवा कानून की डिग्री हासिल की हो। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 310 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। एससी, एसटी और शारीरिक रूप से अक्षम बेरोजगार युवाओं को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

पार्ट एक के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2014 है। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2014 है। तथा पार्ट 2 के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार केरल हाई कोर्ट की वेबसाइट http://www.hckrecruitment.nic.in/pdf/Assistant_notf.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed