फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Recruitment in BSF for 12th pass, golden opportunity for youth-safalta

BSF Bharti 2022: 12वीं पास के लिए निकली BSF में भर्ती, युवाओं के लिए है सुनहरा मौका

Wed, 17 Aug 2022 04:08 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 17 Aug 2022 04:08 PM IST
सार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में हेड-कॉस्टेबल और एएसआई के सैकड़ों पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार छह सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Recruitment in BSF for 12th pass, golden opportunity for youth-safalta
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप भी देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं और सेना या बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि इन दिनों बीएसएफ हेड-कॉस्टेबल व एएसआई के सैकड़ों पदों पर भर्ती कर रहा है। ये भर्ती महिला और पुरुष दोनो कैंडिडेट्स के लिए हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार किसी भी राज्य के 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आठ अगस्त से छह सितंबर 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी भर्ती संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर लें। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

केवल इसी उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई 

बीएसएफ की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जो इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं उनकी उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमके मुताबिक छूट भी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन 

असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर पद के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लेवल-5 के तहत 29,200 से लेकर 92,300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल के पद पर जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपए तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा नियमानुसार दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉटकॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएखास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed