{"_id":"7aa98db65aabb09191d4b09927ec8fe2","slug":"recruitment-in-bank-of-india-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक में 10वीं पास की सीधी भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बैंक में 10वीं पास की सीधी भर्ती
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया ने सब स्टाफ कैडर के तहत सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस पद पर नियुक्ति रायगढ क्षेत्र में की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से वरिष्ठ 10वीं कक्षा पास की हो। आवेदक को हिंदी / मराठी और अंग्रेजी में कार्य करने की दक्षता हो।
विज्ञापन
आयु सीमा के तहत इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों शुरुआत में परीविक्षा अवधि के तहत नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन