फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Assistant Recruitment 2023 Last Date To Apply Online Today At opportunities.rbi.org.in Know How To Apply

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में सहायक पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें

Wed, 04 Oct 2023 10:55 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 04 Oct 2023 10:55 AM IST
सार

RBI Assistant Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
RBI Assistant Recruitment 2023 Last Date To Apply Online Today At opportunities.rbi.org.in Know How To Apply
RBI Assistant 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RBI Assistant Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में सहायक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 04 अक्तूबर 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

RBI Assistant Vacancy आयुसीमा

आरबीआई में सहायक के 450 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरबीआई सहायक भर्ती 2023 नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RBI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये है।

विज्ञापन

RBI Recruitment 2023 परीक्षा तिथियां

आरबीआई सहायक 2023 ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्तूबर को होगी। जबकि आरबीआई सहायक 2023 मुख्य परीक्षा 02 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। 

RBI Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के पास उत्तीर्ण कक्षा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए लेकिन न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed