फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Assistant Prelims exam admit card issued, know how to Download here sarkari naukri

RBI Admit Card 2022: आरबीआई सहायक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 21 Mar 2022 06:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 06:28 PM IST
सार

RBI Admit Card 2022: 26 मार्च और 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी है इसी को ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
RBI Assistant Prelims exam admit card issued, know how to Download here sarkari naukri
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RBI Admit Card 2022: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सोमवार, 21 मार्च, 2022 को आरबीआई असिस्टेंट (सहायक) भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने 26 मार्च और 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RBI Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?

बता दें कि 26 मार्च और 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी है इसी को ध्यान में रखते हुए आरबीआई जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, आरबीआई द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होनी है इसलिए संभावना अधिक है कि आरबीआई एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जल्द जारी कर दे। उम्मीदवार ताजा अपडेट के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

RBI Admit Card 2022: 950 रिक्त पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरबीआई विभाग कुल 950 रिक्त पदों को भरेगा। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा तीन चरणों में होगी जिसमें प्रिलिम्स, मेंस एवं लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। परीक्षा पैटर्न और इससे जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है। 

  • परीक्षा का नाम - आरबीआई असिस्टेंट 2022
  • परीक्षा का प्रकार - उद्देश्य परीक्षण
  • परीक्षा तिथि - 26 और 27 मार्च 2022
विज्ञापन

श्रेणी - आरबीआई सहायक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न

परीक्षा की अवधि -

  • प्रारंभिक - 60 मिनट
  • मुख्य परीक्षा - 135 मिनट

 

आरबीआई सहायक परीक्षा की भाषा

  • अंग्रेज़ी
  • हिन्दी

अधिकतम अंक (ऑनलाइन परीक्षा)

  • प्रारंभिक - 100
  • मुख्य परीक्षा - 200

 

अंकन योजना

  • प्रत्येक सही उत्तर - 1 अंक
  • नकारात्मक अंकन - 1/4 अंक (0.25)

RBI Admit Card 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया


1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. फिर होमपेज पर भर्तियों के टैब पर क्लिक करें।
3. अब आरबीआई असिस्टेंट भर्ती एडमिट कार्ड के पेज पर जाएं।
4. पूछी गई जानकारी के अनुसार अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
5. स्क्रीन पर आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
6. इस एडमिट कार्ड को अच्छे से जांच लें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed