फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: Last date to apply for 23820 posts today, check details here

Rajasthan Job: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23000+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, बिना परीक्षा के सीधी भर्ती

Wed, 06 Nov 2024 09:38 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Nov 2024 09:38 AM IST
सार

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान में  सफाई कर्मचारी के पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। गैर पढ़े-लिखे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है, क्योंकि इसके लिए कोई विशेष योग्यता नहीं मांगी गई है। इसलिए अभ्यर्थी बिना देरी किए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें। 

विज्ञापन
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: Last date to apply for 23820 posts today, check details here
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान स्थानीय स्वशासन (LSG) आज 6 नवंबर, 2024 को सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवारों के पास आवेदन का यह आखिरी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (lsg.urban.rajasthan.gov.in) या (recruitment.rajasthan.gov.in) पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

विज्ञापन


इसके लिए आवेदक 11 से 25 नवंबर तक 100 रुपये का शुल्क देकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 23,820 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड
इस पद के लिए किसी विशेष शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए और उसे सफाई कार्य में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

आवेदन शुल्क
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन करने के दौरान सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग/आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।


कैसे होगा चयन?
बता दें, कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके श्रेणीवार किया जाएगा। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'सफाई कर्मचारी भर्ती 2024' के सामने 'अभी आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • SSO पोर्टल पर लॉग इन करें और अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed